बीडीएन डेस्क। व्याख्याता के पुत्र हर्षवर्धन ने यूनिफाइड कौंसिल साइबर ओलिंपियाड की ओर से आयोजित यूको के फाइनल मुकाबले में भारत में 14 वां स्थान हासिल किया है। कोटा के बंसल पब्लिक स्कूल का छात्र हर्षवर्धन ने इसके पहले भी कई अवार्ड प्राप्त किया है।कोटा में हर्षवर्धन दूसरे स्थान पर है। यूको राउंड मे देश भर के लगभग एक लाख बच्चों ने भाग लिया। दूसरे राउंड में 8 हजार बच्चों को चूना गया था। फाइनल राउंड में 100 बच्चों का चयन किया गया। फाइनल राउंड में 14 वां स्थान हासिल कर हर्षवर्धन ने देश में अपने साथ स्कूल का भी नाम रौशन किया है। हर्षवर्धन के पिता कौमर्या मनोज गणित के व्याख्याता हैं।