पटना, 01-जून-2026. बिहार विधान परिषद की दो मुख्यमंत्रियों सहित 10 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. सोमवार को नामांकन के पहले दिन किसी भी पार्टी के प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया है, हालांकि नामांकन प्रत्याशियों के नामांकन करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गयी है. परिषद की सीटों पर नामांकन करनेवाले प्रतिनिधियों के नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जायेगी. नामांकन पत्र वैध पाये जानेवाले प्रत्याशी अपना नाम वापसी 11 जून तक कर सकेंगे. इन सभी सीटों पर मतदान की तिथि 18 जून निर्धारित की गयी है. मतदान सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा जबकि मतगणना का काम उसी दिन शाम 5 बजे से प्रारंभ हो जायेगा.
कौन-कौन सी सीटें खाली हुई है?
विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव 6 वर्षों के लिए किया जाता है. विधान परिषध के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है या वे विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए हैं उनमें दो-दो मुख्यमंत्रियों द्वारा खाली की गयी सीटें शामिल हैं. इनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सीट के अलावा भाजपा कोटे के संजय प्रकाश की सीट शामिल है. सबसे अधिक जदयू कोटे की सीटें हैं जिनमें कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, भीष्म सहनी और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की सीट शामिल है. राजद कोटे से सुनील कुमार सिंह और मो फारूक की सीट भी खाली हो रही है. कांग्रेस कोटे से निर्वाचित होनेवाले एक मात्र परिषद सदस्य डा समीर कुमार सिंह की सीट भी खाली हो रही है. इन सभी सीटों का कार्यकाल पूरा होने के बाद आम चुनाव कराया जा रहा है.
नीतीश कुमार की सीट पर होगा उप चुनाव
बिहार विधान परिषद की जदयू कोटे की नीतीश कुमार की सीट पर उप चुनाव कराया जायेगा. इस सीट पर निर्वाचित होनेवाले सदस्य का कार्यकाल वर्ष 2030 ही होगा. शेष उपर की सभी सीटों पर निर्वाचित होनेवाले सदस्यों का कार्यकाल वर्ष 2031 होगा.
कौन लोग करेंगे मतदान
बिहार विधान परिषद की रिक्त सभी 10 सीटों के लिए मतदाता बिहार विधानसभा यानी विधायक होंगे. विधानसभा में सदस्यों की संख्या 243 है. इनमें पार्टी की संख्या के अनुसार प्रत्याशियों को मत प्राप्त होगा. इन सीटों को विधानसभा कोटे क सीटें कहीं जाती है जिसके मतदान में सिर्फ विधायक ही हकदार होते हैं. यह आम चुनाव नहीं होता है.

