पटना. बिहार विधानसभा का बजट सत्र दो फरवरी से आरंभ होगा। यह सत्र 27 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। यह सत्र सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। साथ ही विनियोग विधेयक से बजट की तिजोरी की चाबी भी ले लेगी।

सत्र का आरंभ परंपरा के अनुसार राज्यपाल आरफि मोहम्द खान के अभिभाषण से होगा। वे विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। राज्यपाल का अभिभाषण दो फरवरी को होगा। उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जायेगा।  उनके अभिभाषण पर विधानसभा और विधान परिषद में दो दिन वाद-विवाद होगा. सरकार तीन फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी.

बजट पर दो दिनों का सामान्य विमर्श के लिए रखा गया है. इसमें सदस्य बजट को लेकर अपनी राय पेश करेंगे। एक दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय अनुपूरक बजट पेश करने, उस पर वाद-विवाद करने और सरकार का उत्तर होगा. उसी दिन उससे संबंधी विनियोग विधेयक भी पेश किया जायेगा।

सत्र में सभी 48 विभागों के बजट को पेश कर उस पर सरकार द्वारा अनुमति ली जायेगी। इसके लिए सत्र में कुल नौ कार्य दिवस निर्धारित किये गये हैं।

सत्र के दौरान जिस दिन बैठकें नहीं होेगी उसमें चार फरवरी को शब-ए-बरात है। इसके कारण बैठक स्थगित रहेगी। उसके बाद 7-8 फरवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी। फिर 14-15 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 21-22 फरवरी को भी बैठक नहीं होगी।

Spread the love