BIHAR. लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों ने मंगलवार को बिहार विधानपरिषद की सदस्यता ग्रहण की. बिहार विधान परिषद के सभापति व वर्तमान में सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी. विधान परिषद के इन सभी सदस्यों का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया था. बिहार विधान सभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद के 11 सदस्यों का चुनाव पहले ही संपन्न हो गया था. इनको विधान परिषद में आयोजित समारोह में शपथ दिलाया गया.

बिहार विधान परिषद् के द्विवार्षिक चुनाव 2024 में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से नव निर्वाचित 11  सदस्‍यों को विधान परिषद् के सभागार में सादे समारोह में शपथ दिलायी गयी. इसमें जदयू से  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार,  माे खालीद अनवर, भाजपा से  मंत्री  मंगल पांडे, श्रीमती अनामिका सिंह,  लाल मोहन गुप्‍ता, राजद से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी,  अब्‍दुल बारी सिद्दिकी, डा उर्मिला ठाकुर,  सैयद फैसल अली,  हम से  मंत्री  संतोष कुमार सुमन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की श्रीमती शशि यादव को शपथ दिलाई गई.  शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत में बिहार विधान परिषद् के सचिव  अखिलेश कुमार झा द्वारा निर्वाचन अधिसूचना एवं महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर को शपथ दिलाने संबंधी गजट अधिसूचना पढ़ी गयी.

शपथ ग्रहण समारोह में  अध्यक्ष विधान सभा  नंदकिशोर यादव, उप मुख्‍यमंत्री  सम्राट चौधरी,  विजय कुमार सिन्‍हा और माननीय संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, मंत्री  सुमित सिंह, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल  संजय कुमार सिंह, सदस्यगण  अवधेश नारायण सिंह,  रामवचन राय,  विरेन्द्र नारायण यादव,  संजीव कुमार सिंह,  रविन्‍द्र प्रसाद सिंह,  नवल किशोर यादव, श्रीमती रेखा कुमारी,  अनिल कुमार, राजद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष  लालू प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Spread the love