PATNA. बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार करने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे हैं। उन्होंने  बताया कि देश में इमानदारी से वोट कराया गया तो यह एनडीए को वोट नहीं मिलेगा। कांग्रेस घोषणा पत्र का जिक्र किया जिसमें पांच न्याय और 25 गारंटी दी गयी है। मोदी का नारा है अबकी बार 400 के पार। यह संख्या भाजपा संविधान बदलने के लिए मांग रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा मोदी (नरेंद्र मोदी) के परिवार और आरएसएस यानी संघ परिवार की तुलना करें। इसमें यह पता चलता है कि मोदी के परिवार में इमानदार व्यक्ति नजर नहीं आता। मोदी परिवार का विचारधारा संघ से अलग है। भले ही संघ की विचारधार ने महात्मा गांधी की हत्या की हो।

लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जिस हेमंत विश्व शर्मा को भ्रष्टाचारी कहते थे अब उनको असम का मुख्यमंत्री बना दिया। महारांष्ट्र में जिसे मुख्यमंत्री बनाया उसे भ्रष्टाचारी कहते थे। उनके पास वाशिंग पाउडर है। लगता है कि भ्रष्टाचारियों का परिवार ही मोदी का परिवार है। यही मोदी की गारंटी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने झूट का पैकेज बताया। कालाधन, भ्रष्टाचार मिटाने और आतंकवाद को खत्म करने की घोषणा की। पर वर्तमान में देश के क्या हालात हैं.

 

Spread the love